본문 바로가기
KERD
논문KCI 등재

महादेवी वर्मा के रेखाचित्र में निम्नवर्गीय स्त्रियों की स्थिति (『स्मृति की रेखाएँ』के विशेष संदर्भ में)

Condition of Lower Class Women in the Sketch of Mahadevi Verma (With Special Reference to ‘The Lines of Memory’)

0

조회

0

다운로드

0

인용

0

참고문헌

키워드

주제분류지역학

초록

महादेवी वर्मा ने भारतीय संदर्भों मे स्त्री-जीवन को समझने और समझाने का आरंभिक प्रयास किया। उन्होंने अपने रेखाचित्रों द्वारा न केवल ‘स्त्री उपेक्षिता’ की पहचान की अपितु ‘स्त्रियों की पराधीनता’ के कारणों पर भी विस्तार से चर्चा की। बुनियादी तौर पर स्त्री विमर्श ‘पहचान का संकट’ से अधिक ‘संकट की पहचान’ है। महादेवी वर्मा ने स्त्री विमर्श पर अधिकतर सवाल उठाये और अपनी रचनाओं में सामाजिक-सांस्कृतिक विचार अभिव्यक्त किया। 『स्मृति की रेखाएँ』 स्त्री संदर्भ में एक रचनात्मक अभिलेख है, जो अब भी भारतीय समाज के लिए प्रासंगिक है। स्त्री-जीवन में व्याप्त दुःख, दैन्य और उत्पीड़न को उन्होंने शब्दों की रेखाओं से चित्रित किया है। इन रेखाचित्रों का सम्बन्ध महादेवी के जीवन से भी है। कहना न होगा कि 『स्मृति की रेखाएँ』के स्त्री-पात्र महादेवी की स्त्री दृष्टि का प्रतिनिधित्व करते हैं। भक्तिन, बिबिया और गुंगिया『स्मृति की रेखाएँ』में निम्नवर्गीय स्त्री-पात्र हैं, जो इस सामाजिक व्यवस्था में शोषण का शिकार हैं। ये स्त्री-पात्र इतने कमजोर नहीं हैं बल्कि इस व्यवस्था में स्त्री होना ही उनका सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। महादेवी के रेखाचित्र 『स्मृति की रेखाएँ』की निम्नवर्गीय स्त्री पात्रों के माध्यम से स्त्रियों की स्थिति पर अध्ययन करते हुए उनके त्रासद जीवन के कुछ कारणों को परखने का प्रयास किया गया है। महादेवी के रेखाचित्र में खासकर निम्नवर्गीय स्त्रियों की ऐसी स्थिति बनने के कई सामाजिक, आर्थिक तथा सांस्कृतिक कारण हैं। भारतीय समाज में स्त्रियों की ऐसी स्थिति के लिए आर्थिक स्वतंत्रता का अभाव, स्त्री-पुरुष संबंध: विवाह और वैधव्य तथा सामाजिक पूर्वग्रह - जिसमें कि स्त्री को ही दोषी माना जाता है - को मुख्य कारण के रूप में पेश करना अनुचित नहीं होगा। इन मुख्य कारणों से महादेवी के निम्नवर्गीय स्त्री पात्र जीवन भर समाज में शारीरिक तथा मानसिक शोषण का शिकार हुई हैं और उनकी पूरी जिन्दगी में स्त्री होने की नकारात्मक छवि सदैव बनी रही है। हालांकि इन रेखाचित्रों की एक सीमा यह भी है कि इनमें केवल निम्न या निम्न-मध्यवर्गीय स्त्रियों का चित्रण किया गया है। मध्यवर्गीय अथवा उच्च वर्गीय स्त्रियों का चित्रण उनके रचना संसार में देखने को बहुत कम मिलता है।

Abstract

Mahadevi Verma made initial efforts to understand and explain the life of women in Indian contexts. She did not only recognize ‘The Second Sex’ by her sketches but also discussed the reasons of the ‘subjection of women’ in details. Basically female discourse is more about the ‘identifying crisis’ than the ‘crisis of identity’. Mahadevi Verma raised most of the questions on the female discourse and expressed her theoretical-ideological thought in her literature. The Lines of Memory is a creative culmination on the female question which is still relevant to Indian society. She has portrayed sadness, misery and oppression in the women's life through the sketches of words. These sketches are also related to Mahadevi's own life. Needless to say that female characters of The Lines of Memory represent the perspective of Mahadevi on women. Bhaktin, Bibiya and Gungiya are lower class female characters in The Lines of Memory who are victims of exploitation in this social system. Although these female characters are not so weak, but being a woman itself in this system is their biggest misfortune. By studying the condition of women through the lower class female characters of Mahadevi’s sketches in The Lines of Memory, this paper has made an attempt to examine some of the causes of her tragic life. There are many social, economic and cultural reasons for the creation of such situations in Mahadevi's sketches, especially of lower class women. It will not be unreasonable to project the lack of economic freedom, men-women relations: marriage and legalism and social prejudice in which the woman is guilty, as the main reason for women’s miserable condition in Indian society. For these main reasons, the lower class female characters of Mahadevi have been victims of physical and mental abuse in the society throughout their lives and their negative image of being a woman has always remained in their entire life. However, there is a limitation of these sketches that only the lower or lower middle-class women are depicted in them. Depictions of middle-class or upper-class women are rarely seen in her literary works.

참고문헌 (20)

  1. वमार्, महादेवी, "मृित की रेखाएँ" (2003), लोकभारती प्रकाशन
  2. धीरेद्र वमार्, "िहंदी सािहय कोश, भाग 1(पािरभािषक शदावली)" (2015), ज्ञानमडल िलिमटेड
  3. पालीवाल, कृणदत, "नवजागरण और महादेवी वमार् का रचना-कमर्त्री-िवमशर् के वर" (2010), िकताब घर
  4. िमल, जॉन टुअटर्, "ित्रय की पराधीनता" (2003), राजकमल प्रकाशन
  5. सं मदान, इंद्रनाथ, "महादेवी" (1998), राधाकृण प्रकाशन
  6. सं यादव, राजेद्र, "औरत: उतरकथा" (2015), राजकमल प्रकाशन
  7. सं राजिकशोर, "त्री के िलए जगह" (2014), वाणी प्रकाशन
  8. सं राजिकशोर, "त्री, परंपरा और आधुिनकता" (2004), वाणीप्रकाशन
  9. राय, अमृत, "नयी समीक्षा" (1982), हंस प्रकाशन
  10. वमार्, महादेवी, "शृखला की किड़याँ" (2010), लोकभारती पेपरबैक्स.
  11. िसहं , दधू नाथ, "महादेवी" (2011), राजकमल प्रकाशन
  12. अव􀃨थी, रेखा, "इितहास के अजायबघर म महादेवी के केच काआचोचना􀃗मक यथाथर्वाद", आलोचना (1973)
  13. उपायाय, राजेद्र, "महादेवी वमार् का उजला और िनखरागय", आजकल, माचर्(महादेवी वमार् जमशती अंक), ~ (2007)
  14. डॉ. चतुवदी, रामवप, "गय:किवय का िनकष", इ􀃛द्रप्रथ भारती, 18(4) (2006)
  15. डॉ. पांडेय, मैनेजर, "महादेवी वमार्: रचना और िववेचना", इद्रप्रथभारती, 18(4) (2006)
  16. माहे􀃦वर, हेमलता, "􀃨त्री-लेखन और समय के सरोकार", आलोचना, (19-20) (2005)
  17. वमार्, महादेवी, "“सािहय और उसम त्री का थान", आजकल (2007), महादेवी वमार् जमशती अंक
  18. ीवातव, परमान􀃛द, "महादेवी’:आलोचना से अिधक", आलोचना, 35 (2009)
  19. िसहं , गोपेवर, "महादेवी जी को देख-पढ़कर", आलोचना, 38 (2010)
  20. िसहं िबट, जगत, "महादेवी का नारी िवषयक िचतं न", आजकल (2007)

관련 논문AI추천

이 간행물의 다른 논문 (4건)